कांके: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल, DGP को घेरा
Kanke, Ranchi | Mar 26, 2026 कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा झारखंड की जनता अपराधियों से परेशान और पीड़ित है। राजधानी की सभी छोटी-बड़ी दुकानें रात 8 बजे ही इस डर से बंद हो जाती हैं कि कोई उन्हें लूट न ले, और वास्तविकता में लोग लूटे भी जा रहे हैं। आए दिन राजधानी और अन्य जिला में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, पेट्रोल पंप डकैती और मॉल में डकैती करके अपराधी आराम से निकल जाते हैं। मान लेते हैं कि हत्या एक रैंडम घटना है जिस पर नियंत्रण कठिन हो सकता है