मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की औराई पंचायत के प्रयागचक गांव निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोरों ने अंदर से 15000 रुपये नकद, कुछ कपड़ा व बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने मामले में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे में केस दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है।