मेदिनीनगर (डालटनगंज): नावा जयपुर पुलिस ने कसवाखाड़ में चोरी की वारदात पर तीन चोरों को पकड़ा, दो स्कूटी समेत तीन वाहन बरामद
पलामू की नावा जयपुर थाना पुलिस ने कसवाखाड़ में चोरी की वारदात पर कार्रवाई कर तीन चोरों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी समेत तीन वाहन बरामद किये। चोरों की पहचान राजन कुमार,दीपक कुमार व रोहित कुमार के रूप में हुई। तीनों इसी थाना क्षेत्र के क्रमशः महुलिया और अखाड़ा गांव के रहने वाले हैं। जिले के एसपी कपिल चौधरी ने बुधवार दोपहर 12 बजे पुष्टि की।