रौन: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹29 का फिर हुआ इजाफा,भिंड में 1025 रुपये का हुआ सिलेंडर, आम लोगों की रसोई का बिगड़ा बजट
भिंड। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में आज रविवार के रोज सुबह 11 बजे 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद ग्वालियर-भिंड क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1025 रुपये हो गई है।