मंझनपुर: उदयन सभागार में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम ने सख्ती दिखाई, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जल जीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने, लापरवाही पर कार्रवाई करने और पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग व रामवन गमन मार्ग का निर्माण तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा!