जगदलपुर: बस्तर जिले की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल, अब निशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव
*जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/* बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के विशेष मार्गदर्शन में जिले की गर्भवती महिलाओं, विशेषकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी यानी उच्च जोखिम वाले प्रसव के मामलों की सटीक पहचान के लिए अब निःशुल्क अल्ट्रासो