मोहनिया: राजधानी पटना में शराब की डिलीवरी करते समय कैमूर पुलिस ने दुर्गावती थाना क्षेत्र से 556 लीटर शराब के साथ कार पकड़ी
मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार संध्या 4:00 बजे कहा कि दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी जिस पर सत्यापन के क्रम में एक बोलेरो कार से 556 लीटर शराब लगभग बरामद किया गया साथ ही एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई जिसका नाम सोनू कुमार पिता अजय राय पटना का रहने वाला है यूपी से शराब लेकर पटना जा रहा था।