ग्वालियर गिर्द: शादी के 10 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, मनमुटाव के चलते पत्नी रह रही थी अलग
गदाईपुरा में रहने वाले मोनू उर्फ कृष्णकांत शर्मा ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मोनू की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी लेकिन पत्नी से अनबन के चलते वह अकेला ही रह रहा था।आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है घटना गदाईपुरा नहर रोड की है।हजीरा पुलिस मौके पर पहुंची और उसने फांसी पर लटके मृतक के शव को नीचे उतार के और पोस्टमार्टम भिजवाया।