कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के लोहरपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र बना निशाना, ताला तोड़कर दस्तावेज फाड़े और बच्चों की तौल मशीन तोड़ी
गोरखपुर के कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के लोहरपुरवा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और बच्चों की तौल करने वाली मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।