सिद्धमुख: सिद्धमुख के कांजण गांव में जल संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, वाटर वर्क्स पर लगाया ताला, 5 घंटे चला धरना
Sidhmukh, Churu | Apr 29, 2026 पेयजल संकट से परेशान ग्राम पंचायत कांजण के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीण वाटर वर्क्स पहुंचे और वहां कोई कर्मचारी नहीं मिलने पर मुख्य गेट पर ताला जडक़र धरने पर बैठ गए।कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया। मौके पर पहुंचे जेईएन ऋतू ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता पांच घंटे बाद सहमति पर धरना खत्म किया।