कर्वी: चित्रकूट में 5 से 21 जून तक चलेगा समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान, सीडीओ ने दिए निर्देश
चित्रकूट विकास भवन में सीडीओ डी.पी. पाल की अध्यक्षता में अभियान को लेकर समीक्षा बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे हुई। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम, शिविर और मेलों का सफल आयोजन, बेहतर व्यवस्थाएं तथा दैनिक प्रगति की फोटो-वीडियो सूचना विभाग को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।