बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Ballia, Ballia | Apr 22, 2026 फेफना थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और तत्काल फेफना थाने को सूचित किया। इसके बाद थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।