अबोहर की एक महिला को राजस्थान के श्रीगंगानगर में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 2, 2026
अबोहर की एक महिला को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म करने और 10 दिन तक बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसका फोन तोड़ दिया। महिला ने किसी तरह पति को सूचना दी। परिजन उसे श्रीगंगानगर से लेकर आए। अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस को शिकायत दी गई है, गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार जांच जारी है।