जलेसर: थाना जलेसर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डकैती के मामले में ₹25,000 का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Jun 6, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा डकैती के मामले में दर्ज मुकदमा में प्रकाश में आए 25,000 रुपए के एक ईनामिया अभियुक्त बंटू पुत्र मलिखान सिंह निवासी ग्राम सती रनौसा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।