सहदेई बुजुर्ग: अवैध वसूली से नाराज़ ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, हाजीपुर-महनार राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर–महनार एनएच पर अंबेडकर चौक के पास सोमवार को ऑटो चालकों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। अवैध वसूली और प्रशासनिक उदासीनता से नाराज चालकों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों का आरोप है कि उनसे खुलेआम बिना रसीद के रंगदारी वसूली की जा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर