मदनपुर: पीरवा से कुर्की वारंटी कामेश्वर यादव उर्फ लंबू को सलैया पुलिस ने किया गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना पुलिस ने फरार चल रहे कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कामेश्वर यादव उर्फ लंबू, पिता सहदेव यादव, ग्राम–पीरवा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को काफी समय से इस वारंटी की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्व