गिरिडीह: ऑफिसर कॉलोनी में घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी निवासी छोटू दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि राजू दाश का 22 वर्षीय पुत्र छोटू दास शुक्रवार रात को घरेलू झगड़े के बाद गुस्से में आकर अपने हाथ का नस काट लिया था। तुरंत इसे सदर अस्पताल लाया गया था। हालाकि इलाज के बाद रात में ही यह घर चला गया था।