राशमि: राशमी बनास नदी में बजरी खनन पर रोक, 1 जुलाई से 31 अगस्त तक नहीं होगा खनन
खनन नियमों के तहत बनास नदी से दो महीने तक बजरी खनन पर रोक लगा दी गई है। जिला खनिज अधिकारी ऐहते शाम सिद्दीकी ने बताया कि यह रोक 1 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि इस अवधि के दौरान बनास नदी से कोई भी व्यक्ति बजरी का खनन नहीं कर सकेगा। यदि कोई व्यक्ति इस रोक का उल्लंघन करते हुए बजरी खनन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार स