सिधौली: सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक ठेलिया से टकराई, चार लोग हुए घायल
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सिंह ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक एक ठेलिया से जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक सवार और ठेलिया पर सवार चार लोग जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से हालत बिगड़ने पर घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।