चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र के थाना कुढ फतेहगढ़ प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने लिया एक्शन
चंदौसी क्षेत्र में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। थाना कुल फतेहगढ़ के प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, थाना कुल फतेहगढ़ क्षेत्र के धरनी गांव में हुए विवाद के मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी।