भभुआ: जिला विधिक साक्षरता क्लब के तत्वाधान में गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Bhabua, Kaimur | Jan 28, 2026 जिला विधि साक्षरता क्लब के तत्वाधान में गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर आयोजित किया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन और जिला विधिक साक्षरता क्लब के प्रतिनिधियों ने बच्चों को कानूनी जानकारियां दी।