भभुआ: हाटा बाजार में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार महिला घायल, सदर में इलाज के बाद किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jan 28, 2026 हाटा बाजार में दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार को लगभग 1:30 बजे की बताई गया है। घायल महिला सोनहन थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के प्रिंस कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सीता कुमारी बताई गई है। परिजनों ने कहा कि सीता कुमारी अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर चैनपुर थाना क्षेत्र के धरारा गांव अपने रिश्तेदारी में जा रही थी