नकुड: गंगोह क्षेत्र में किसानों ने शिमला मिर्च की फसल पर ट्रैक्टर चला कर किया नष्ट, कहा- सही दाम न मिलने पर उठाया कदम
*गंगोह क्षेत्र मे ओलावृष्टि से शिमला मिर्च की फसल खराब हो गई, वहीं मंडियों में लगातार गिरते दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है* किसान राशिद मलिक और शाहिद का कहना है कि शिमला मिर्च का भाव इतना कम मिल रहा है कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे बन गए कि मजबूरी में किसानों को अपनी तैयार फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करना पड़ रहा है।