गिरिडीह: अल्हाज डॉ. आई. अहमद फुटबॉल फाइनल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रहीं आकर्षण का केंद्र
अल्हाज डॉक्टर आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को 1 बजे कैलाढाब और बोडो की टीम के बीच खेला गया। खेल के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें बोरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केलाधाब को हराकर खिताब अपने नाम किया।