गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो निवासी रवि कुमार विश्वकर्मा की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो गांव निवासी रवि कुमार विश्वकर्मा की मौत सड़क हादसे में हो गई। रविवार शाम 6 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि शंभू विश्वकर्मा का 36 वर्षीय पुत्र रवि कुमार विश्वकर्मा किसी काम से बाईक लेकर घर से निकला था।