प्रतापगढ़ के नदी वाले भैरव बाबा मंदिर में शनिवार को पौष माह के अवसर पर पोषबड़ा प्रसादी का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में भक्तों को पंगत में बैठाकर पकौड़ी व हलुए की प्रसादी वितरित की गई। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।