सिमडेगा: सांप काटने से 12 वर्षीय किशोर की सदर अस्पताल, सिमडेगा में इलाज के दौरान मौत
सिमडेगा के बानो तुडयू गांव के 12 वर्षीय किशोर की जहरीले सांप काटने की वजह से रविवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई ।पिता बिरसा सिंह ने बताया कि उसके पुत्र जगदीश सिंह को बीती दे रात 1:00 बजे के करीब सांप ने काटा था और उसे सिमडेगा सदर अस्पताल लाया। जहां पर चिकित्सक के द्वारा उसे इलाज की क्रम में मृत घोषित कर दिया।