रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई मौत
रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की संध्या 5:30 में दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। घटना पुरानी आरपीएफ बैरक के पास पोल संख्या 506/21 एवं 506/23 के बीच अप लाइन की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बाबूगंज की रहने वाली है और घटनास्थल पर करीब 15 से 20 मिनट तक बैठी रही। माल ट्रेन आने पर वह कुद गई। जिससे उसकी मौत हो गई।