जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा गुरुवार की शाम चार बजे देव स्थित सूर्यकुंड तालाब एवं रुद्र कुंड तालाब में संचालित सौंदर्यीकरण कार्यों का गहन एवं विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा तालाबों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोगिता का बारीकी से अवलोकन किया गया।