हरिद्वार: ललतारव पुल के पास सड़क के गड्ढे में गिरी ई रिक्शा, ई रिक्शा चालक हुआ घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हरिद्वार के ललतारव पुल के पास सड़क में हुए गड्ढे में एक बैटरी रिक्शा गिरकर पलट गई। हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। बता दे कि ललतारव पुल के पास सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। आयदिन राहगीर यहां गिरकर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को एक ई रिक्शा चालक भी यहां गिरकर घायल हो गया।