आरोन: आरोन में बाढ़ और आपदा की पूर्व तैयारी, एसडीएम ने कार्यालय में ब्लॉक के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
आरोन ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ एवं आपदा की बारिश के पूर्व तैयारी को लेकर 2 जुलाई को आरोन एसडीएम मंजूषा खत्री ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बाढ़ एवं आपदा की पूर्व तैयारी, कर्मचारियों को पाबंद करने, तहसील और जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने, बाढ़ प्रभावित और जल भराव वाले गांवो में कोटवार सचिव पटवारी से संपर्क व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए।