सांगानेर: जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में लाखों की चोरी, नकदी, जेवरात और जमीन के दस्तावेज लेकर चोर हुए फरार
जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण,जमीन और मकान के दस्तावेज सहित महत्वपूर्ण कागजात चोरी करने का मामला सामने आया हैं। वही चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है