धौलपुर: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर बजरंग दल ने आयोजित की बैठक, युवाओं से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया
बजरंग दल धौलपुर प्रखण्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम में गंगा बाई की बगीची में जिला सह संयोजक नरेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देना तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं एवं युवाओं को यात्रा म