कटनी नगर: फार्मासिस्टों ने नए प्रस्ताव का विरोध किया, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
केंद्र सरकार के ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड DTAB के हालिया प्रस्ताव के विरोध में मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नाम सयुक्त कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को आज बुधवार सुबह 11 बजे ज्ञापन सौंपा और प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल देव गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।