विदिशा नगर: बारिश से पहले शहर के बड़े नालों की सफाई जारी, डंडापुरा क्षेत्र में नाला गैंग कर रही मरम्मत
बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू रूप से बनी रहे, सड़कों, घरों, गलियों और बस्तियों में पानी ना भरे। इसको लेकर बारिश के पहले ही नालों की साफ-सफाई की जा रही है। नगर पालिका द्वारा नाला गैंग बनाकर यह काम किया जा रहा है। रविवार दोपहर 2 बजे डंडापुरा क्षेत्र में नाला गैंग द्वारा कर्मचारी जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों से नालों की सफाई की जा रही थी।