चूरू: चूरू में विकास की पोल खुली, कब तक बजाओगे झूठा ढोल? जन प्रतिनिधियों की उदासीनता पर तरस आता है
Churu, Churu | May 3, 2026 चूरू में विकास की पोल खुल चुकी है। पता नहीं नेता और अधिकारी कब तक विकास का झूठा ढोल बजाएंगे। स्थिति से लगता है जनता जाए भाड़ में, यहां तो जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अधिकारी मालामाल हो रहे हैं।जनता इनके कर्मों को रो रही है, और कर भी क्या सकती है। धर्म स्तूप से बिसाऊ की ओर जानी वाली मुख्य सड़क पर ऊंटवालिया हाऊस से लेकर निर्माणाधीन पुल तक गंदा पानी है।