हाथरस: मेला के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक बुजुर्ग और उनके दो बेटों को जमकर पीटा, पुलिस में की गई शिकायत
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में मेला के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने 1 बुजुर्ग व 2 बेटों को जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मारपीट में घायल हुए 3 लोगों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा घायलों का मेडिकल परीक्षण किया गया।