भगवानपुर: सड़क दुर्घटना में इंदौर से गांव लौटे मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या-02 निवासी सीताराम साह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण साह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगराहा डीह स्थित सड़क पर शनिवार को हुआ। रविवार को सुबह करीब आठ बजे मृतक युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।