ललितपुर: सपा पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी और घोड़ों के साथ सड़कों पर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक
ललितपुर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में देश में बढ़ती महंगाई को लेकर ललितपुर शहर की सड़कों पर बैलगाड़ी और घोड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार बिरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर जमकर हमला बोला है,जिस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी नोक झोंक हुई है, उक्त मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला किया है।