मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार 'स्वच्छ और सुरक्षित शहर' का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर शिवपुरी नगर पालिका की कार्यप्रणाली आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे ताजा मामला शहर के वार्ड क्रमांक 23 का है, जहाँ पिछले 20-25 दिनों से एक गहरा गड्ढा और खुदी हुई नाली स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।