हंडिया: नाबालिग से छेड़खानी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
हण्डिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त सागर गौतम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे बासुपुर गांव स्थित शिव मंदिर तालाब के पास से पकड़ा।आरोप है कि अभियुक्त ने 28 मार्च को नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।मंगलवार 04 बजे दी जानकारी।