JPSC-JSSC भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी, सोनम वांगचुक ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
रांची में JPSC-JSSC भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का सत्याग्रह धरना बुधवार को 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की करीब आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। वांगचुक ने आंदोलन और स्वास्थ्य की जानकारी ली, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने वांगचुक को रांची आकर आंदोलनरत छात्रों से मिलने का निमंत्रण भी दिया।
मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय होने तक उनका सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। #JPSC #JSSC #ranchi #Jharkhand