लवकुशनगर: लवकुश नगर में जमीनी विवाद में महिला की मौत, परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग पर मारपीट व जहर पिलाने का आरोप लगाया
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 28, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के बीच 38 वर्षीय कल्पना त्रिपाठी की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग पर मारपीट करने और जहरीला पदार्थ पिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की सूचना मिली है घटनाक्रम की जांच की जा रही है