शामली: शामली व ऊन तहसील में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Shamli, Shamli | Jun 9, 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत शामली व ऊन तहसील में अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। शामली तहसील में विधायक प्रसन्न चौधरी व एसडीएम निधि भारद्वाज एवं ऊन तहसील में पूर्व मंत्री सुरेश राणा व एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम को संबोधित कर सरकार व समाज के बीच सुशासन को परिभाषित किया।