धरियावद: विधायक थावरचन्द डामोर ने कृषि मंत्री से मुलाकात की, किसानों की समस्याओं एवं यूरिया खाद की उपलब्धता का मुद्दा उठाया
विधानसभा क्षेत्र धरियावद के विधायक थावरचन्द डामोर ने जयपुर में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से शिष्टाचार मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कृषि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक डामोर ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने।