वाराणसी में गंगा का छठी बार जलस्तर में हुई वृद्धि, नाव संचालन पर लगी रोक
Sadar, Varanasi | Sep 14, 2024 वाराणसी में गंगा ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है जिसके साथ ही गंगा एक बार फिर उफान पर हैं। पश्चिमी यूपी में मुसलाधार बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। शनिवार की सुबह 10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 68.34 मीटर पहुंच गया है।