दरभंगा: पार्टी कार्यकर्ता के निधन पर पूर्णिया के सांसद दरभंगा के लक्ष्मी सागर पहुंचे, परिवार से की मुलाकात
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार को दोपहर 2:00 बजे दरभंगा के लक्ष्मीसागर पहुंचे। जहां उनके पार्टी के कार्यकर्ता का निधन गंभीर बीमारी की वजह से विगत दिनों हो गया था। इसी को लेकर वे दरभंगा पहुंचे थे जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बांधते हुए आगे जीने का रास्ता बताया। मीडिया से बात करते हुए कहां की वह मेरा एक छोटा भाई था।