अतरी: टेउसा बाजार में ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया
अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में ग्रामीण चिकित्सक के प्रखंड कोर समिति एवं सदस्यों के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें वरिष्ठ ग्रामीण चिकित्सक राजाराम प्रजापति के इकलौते पुत्र रामबाबू प्रसाद के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।