दातागंज: मूसाझाग थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
बदायूं की थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम शहपुरा के पास से 01 अभियुक्त नन्हे उर्फ नन्हे लाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बगिया थाना अलापुर बदायूँ को मय एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व जामा तालाशी से एक अदद मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।