अनूपगढ़: गांव 14 K में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।एसपी ने रमेश मौर्य ने बताया कि अनूपगढ़ पुलिस को मुखबीर की सूचना पर गश्त के दौरन गांव 14 के में एक व्यक्ति को 50 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। एसपी रमेश मौर्य ने बताया कि आरोपी भगवाना राम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अनुसन्धान किया जा रहा है।